पर्यटन को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीडीसी

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद खूंटी की बैठक उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद खूंटी की बैठक उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों को लेकर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच पथ, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. पर्यटन स्थलों के समुचित प्रचार-प्रसार और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पर्यटन को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करने को कहा. श्री कच्छप ने पर्यटन स्थलों पर आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा. कहा कि जिले की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला खेल पदाधिकारी-सह-जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, सांसद और विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.

जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठकB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola