झामुमो ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत व नीट पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से नेताजी चौक तक जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है. अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है. नीट परीक्षा पेपर लीक कर देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है. बढ़ी हुई कीमतें कब कम होंगी और लोगों को राहत कब मिलेगी, इसका कोई जवाब केंद्र सरकार के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि झामुमो ने महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है. जरूरत पड़ने पर झारखंड बंद का भी आह्वान किया जायेगा. प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. विरोध प्रदर्शन करनेवालों में सुशील पहान, गुलशन सिंह मुंडा, कमलेश महतो, सनिका बोदरा, रूबेन टोपनो, जेम्स मुंडा, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश मुंडा, मकसूद अंसारी, मोजिर अंसारी, जोसेफ मुंडा, देवनाथ सहित अन्य शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










