खूंटी : बंद के दौरान डीसी समेत कई अधिकारियों के आवास में तोड़फोड़

खूंटी : पुलिस की गोली से कल अब्राहम मुंडा की मौत को लेकर आज खूंटी बंद रहा. प्रदर्शनकारियों ने डीसी, जज व एसडीओ के आवास में तोड़फोड़ किया है. आज सुबह से ही खूंटी की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर व अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नही चली.सुरक्षा के […]
खूंटी : पुलिस की गोली से कल अब्राहम मुंडा की मौत को लेकर आज खूंटी बंद रहा. प्रदर्शनकारियों ने डीसी, जज व एसडीओ के आवास में तोड़फोड़ किया है. आज सुबह से ही खूंटी की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर व अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नही चली.सुरक्षा के बाबत पुलिस की क्षेत्र में सघन गश्त पूरे दिन जारी थी.

ज्ञात हो कि कल पुलिस के फायरिंग के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी. आदिवासी जनाक्रोश महारैली में भाग लेने आ रहे लोगों को पुलिस के रोके जाने पर उग्र भीड़ और पुलिस में झड़प हो गयी थी. इस दौरान पुलिस की गोली से अब्राहम मुंडा की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




