रांची के अरगोड़ा की युवती का अधजला शव खूंटी में मिला, पति से पुलिस कर रही पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 10:30 AM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में गुरुवार सुबह एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ. देर शाम उसकी पहचान हो गयी. युवती रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. उसके पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. खूंटी के कालामाटी में मिली अधजली लाश की […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में गुरुवार सुबह एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ. देर शाम उसकी पहचान हो गयी. युवती रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. उसके पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. खूंटी के कालामाटी में मिली अधजली लाश की पहचान विनीता तिर्की के रूप में हुई है. विनीता के पति का नाम मुंसिफ खान है. पुलिस मुंसिफ खान से पूछताछ कर रही है.
गुरुवार की सुबह लोगों ने खूंटी थाना क्षेत्र के कालामाटी के तिरिलटोली के जंगल के पास सड़क किनारे एक खेत के पास युवती के अधजले शव को देखा. लोगों ने इसकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी होगी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया होगा. हालांकि, आधिकारिक रूप से अब तक स्पष्ट नहीं है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










