पुष्य पूर्णिमा पर पशु मेला में उमड़े लोग, मेला झारखंडी संस्कृति व सभ्यता की पहचान है

Updated at : 22 Jan 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
पुष्य पूर्णिमा पर पशु मेला में उमड़े लोग, मेला झारखंडी संस्कृति व सभ्यता की पहचान है

मैक्लुस्कीगंज : प्रत्येक वर्ष की भांति पुष्य पूर्णिमा के अवसर पर लपरा पंचायत के विकास नगर में 15 दिवसीय पशु मेला का उद्घाटन किया गया. मेला का उद्घाटन सुरेंद्रनाथ पांडेय, समाजसेवी नेहा प्रसाद, लपरा मुखिया पुतुल देवी, प्रखंड सोनी तिग्गा, जिप सदस्य पूर्वी अब्दुल्ला अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. वहीं लपरा […]

विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : प्रत्येक वर्ष की भांति पुष्य पूर्णिमा के अवसर पर लपरा पंचायत के विकास नगर में 15 दिवसीय पशु मेला का उद्घाटन किया गया. मेला का उद्घाटन सुरेंद्रनाथ पांडेय, समाजसेवी नेहा प्रसाद, लपरा मुखिया पुतुल देवी, प्रखंड सोनी तिग्गा, जिप सदस्य पूर्वी अब्दुल्ला अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. वहीं लपरा के हरि पहान ने मेला टांड़ मे पारंपरिक तौर से मुर्गा की बली देकर शुरुआत की गयी. अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि मेला झारखंडी संस्कृति व सभ्यता की पहचान है.
मांदर की थाप धीमी नहीं पड़नी चाहिए. इस तरह के आयोजन से ही नयी पीढ़ी को परंपरा व संस्कृति की अनुभूति होगी और हमारी पूर्वजों द्वारा दी गयी संस्कृति अक्षुण्ण रहेगी. मेले में इस वर्ष किसानों के कृषि गाय व बैल सहित अन्य सामग्री के अलावे बच्चों के मनोरंजन लिए ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस, बूगी वूगी डांस, राम झूला के साथ-साथ खाने-पीने की कई तरह के पकवानों का भी स्टॉल लगाया जा रहा है. इससे पूर्व मेला समिति ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व शॉल ओढ़ा कर किया गया.
समारोह का संचालन रामबिलास गोप व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्रनाथ पांडेय ने किया. इस अवसर पर मायापुर मुखिया पुष्पा खल्खो, डुमरो मुखिया विद्यानंद सिंह, पुनिया देवी, आलोक यादव, मंदीप यादव, दिप्ती देवी, प्रभु मुंडा, जयकिशोर मुंडा, निमा पहान, दौलत शर्मा, सुदेश शर्मा, मनोहर महतो, प्रदीप यादव, अमित कुमार सिंह, सुबोध रजक, मुखदेव गोप, सजल कुमार, अनिल उरांव, सुनील गिरि, संतोष मुंडा, रवि उरांव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola