खूंटी के जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने कुचला

Updated at : 12 Jul 2017 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने कुचला

खूंटी : रांची के पास खूंटी जिले में एक महिला को हाथी ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि महिला हर दिन खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी चुनने जाती थी. अाज भी वह हर दिन की भांति खुखड़ी चुनने जंगल गयी थी. घटना खलारी थाना […]

विज्ञापन

खूंटी : रांची के पास खूंटी जिले में एक महिला को हाथी ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि महिला हर दिन खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी चुनने जाती थी. अाज भी वह हर दिन की भांति खुखड़ी चुनने जंगल गयी थी.

घटना खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर जंगल की है. झारखंड के गांवों में आये दिन हाथी उत्पात मचाये रहते हैं. लोगों के घर तोड़ देते हैं. घर में रखा अनाज खा जाते हैं. दूसरी तरफ, लोगों का जंगल से लकड़ी चुनना भी दूभर हो गया है. इसके पहले भी इस जंगल में हाथी द्वारा लोगों को कुचलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola