केंद्रीय टीम ने मनरेगा की योजनाओं का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Aug 2024 9:47 PM
फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत खामारबाद व अगैया सरमुंडी पंचायत में केंद्रीय टीम ने मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण किया.
बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत खामारबाद व अगैया सरमुंडी पंचायत में केंद्रीय टीम ने मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण किया. केंद्रीय टीम के श्रीयस पाल व राजकुमार प्रसाद ने खामारबाद पंचायत के तिलाकी में मनरेगा के तहत संचालित बागवानी व सिंचाई कूप निर्माण कार्य का जायजा लिया, जबकि अगैया सरमुंडी पंचायत अंतर्गत कैराबनी व केंदुआटांड़ गांव में तालाब निर्माण, बागवानी व प्रधानमंत्री आवास योजना का जायजा लिया. मौके पर टीम के सदस्यों ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, फतेहपुर बीडीओ प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










