झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, कहा- SIR के लिए BLO घर आएं तो बना लें बंधक

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

इरफान अंसारी का फाइल फोटो, Pic Credit- Prabhat Khabar

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने SIR को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP वोटर लिस्ट से लोगों का नाम काट रही है. उन्होंने कहा कि SIR के लिए BLO आए तो उन्हें बंधक बना लें.

विज्ञापन

Irfan Ansari, जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एसआईआर के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि एसआईआर के बहाने भाजपा घुसपैठिये बता लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का काम कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे एसआईआर का विरोध करें. जब भी एसआईआर के नाम पर बीएलओ उनके घर आएं तो उन्हें बांधकर रखें. ये बातें मंत्री इरफान अंसारी रविवार को सेवा के अधिकार सप्ताह के दौरान कही है.

एसआईआर के बहाने बिहार में 65 लाख लोगों का नाम काटा गया

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि एसआईआर के बहाने 65 लाख लोगों का नाम काटा गया. 65 लाख का मतलब है कि 80 विधानसभा छीन लिया गया हमलोगों (महागठबंधन) से. कई लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया. कई की नागरिकता छीन ली. ऐसा करके इन लोगों ने (बीजेपी ने) लाखों जनता को घुसपैठिया बता दिया. अब इन लोगों की तैयारी बंगाल में एसआईआर लागू करने की है. उसके बाद झारखंड में करेंगे.

Also Read: 2050 का नहीं करना होगा इंतजार! बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दिया विकसित झारखंड बनाने के लिए फुल-प्रूफ प्लान

नाम पूछने पदाधिकारी आए तो उन्हें अपने घर में बंद कर लें: मंत्री इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई नाम पूछने के लिए आए या फिर काटने के लिए आए तो ऐसे पदाधिकारियों को घर में बंद कर लें और गेट में ताला लगा दें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कीमत पर अपना नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटने दें. झारखंड में इतनी आबादी है कि बहुत सारे लोग पर्चा दिखाकर वोट करते हैं. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए वे (चुनाव आयोग) कई तरह के पेपर मांगते हैं. ऐसे में लोग कैसे सारे कागजात को दे पाएंगे. अगर कोई नहीं दे पाया तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि वे सिर्फ मुसलमानों की बात नहीं कर रहे हैं. वे आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक हर लोगों की बात कर रहे हैं. क्योंकि बिहार में ऐसा ही हुआ.

मंत्री के बयान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी ऐसे ही अनाप-शनाप बयान देकर केवल सुर्खियों में रहना जानते हैं. इन्हें जानकारी का घोर अभाव है. जामताड़ा जिला प्रशासन एक राजनीति दल के लिए काम कर रही है. उपायुक्त की मौजूदगी में इस तरह का बयान हुआ. उन्हें इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. बीएलओ भाजपा के नहीं बल्कि सरकार के कर्मी है. यह सारा काम उपायुक्त के दिशा निर्देश पर ही करते हैं. इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए.

Also Read: 14 दिसंबर को झारखंड से 5000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे दिल्ली, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ रैली में होंगे शामिल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola