झारखंड में बांग्ला एकेडमी का हो गठन : डॉ भंडारी

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में बांग्ला एकेडमी का हो गठन : डॉ भंडारी

जामताड़ा. झारखंड में बांग्ला एकेडमी की मांग को लेकर बुधवार को संत एंथोनी स्कूल के सभागार में पत्रकार वार्ता हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड में बांग्ला एकेडमी की मांग को लेकर बुधवार को संत एंथोनी स्कूल के सभागार में पत्रकार वार्ता हुई. झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के राज्य संरक्षक डॉ डीडी भंडारी ने कहा कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी बांग्ला एकेडमी का गठन होना चाहिए. इससे झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में इस समुदाय के लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगा. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में बांग्ला एकेडमी का गठन किया गया है, उसी आधार पर झारखंड में भी बांग्ला एकेडमी का गठन किया जाय. मौके पर समिति के मुख्य सलाहकार डॉ पार्थो बोस, झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कंचन गोपाल मंडल, महासचिव चंचल कुमार राय, सलाहकार डॉ चंचल भंडारी, सह कोषाध्यक्ष दीप्ति विराज पाल, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय दास सहित मीडिया प्रभारी काजल राज चौधरी मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola