लोहा मोड़ में बाइक सवार तीन घायल, दो धनबाद रेफर

Author Nikesh Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर के लोहा मोड़ के पास बाइक और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन

नारायणपुर. लोहा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के दोरही निवासी राजू कुमार सिंह, मंडरो हेरलाडीह निवासी मोहन राय की पुत्री ज्योति कुमारी व नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह निवासी चुनू राय की पुत्री रेशमा खातून के रूप में हुई है. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बगदाहा से मधुपुर जा रहे थे. लोहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक फोर व्हीलर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजू कुमार सिंह और रेशमा खातून को धनबाद रेफर कर दिया, जबकि ज्योति कुमारी का उपचार स्थानीय स्तर पर किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola