चार बेटियां होने पर ताने का आरोप, घरेलू विवाद में सास ने बहू को पीटा

Updated:
विज्ञापन

घायल आमना बीवी | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर में चार बेटियों के जन्म पर सास ने बहू को पीटा. घरेलू विवाद के बाद महिला घायल. सीएचसी में इलाज जारी. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. चार बेटियां होने को लेकर सास द्वारा बहू के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना में आमना बीबी घायल हो गईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार बेटियां होने को लेकर ताने देने का आरोप

घायल आमना बीबी, पति मुकतार अंसारी ने सीएचसी नारायणपुर में इलाज के दौरान बताया कि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं. उनकी चार बेटियां हैं. आरोप है कि चार बेटियां होने को लेकर उनकी सास उन्हें ताना देती थीं. इसी बात को लेकर बुधवार सुबह विवाद हुआ और सास ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं.

थाने में दी सूचना, सीएचसी में हुआ इलाज

मारपीट के बाद आमना बीबी ने घटना की सूचना नारायणपुर थाना को दी और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचीं. यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. घटना के बाद गांव में घरेलू विवाद को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola