झारखंड के सदर अस्पताल होंगे हाईटेक, डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

एमओयू करते मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

झारखंड के सदर अस्पतालों में जल्द मिलेगी हाईटेक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएँ. रॉडिक कंपनी के साथ एमओयू, मरीजों को मिलेगी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में रॉडिक कंपनी के साथ हुआ एमओयू

जामताड़ा : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, हाईटेक और पारदर्शी बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों को डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में रॉडिक कंपनी के साथ एमओयू किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत सदर अस्पतालों में डिजिटल बोर्ड और ऑनलाइन माध्यम से मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी. इससे मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी के लिए अलग-अलग काउंटरों और विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी तथा समय की बचत होगी.

डिजिटल तकनीक से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी जवाबदेह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल और इलाज उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सही समय पर सही जानकारी और गुणवत्तापूर्ण सेवा देना भी जरूरी है. डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सदर अस्पतालों को केवल इलाज के केंद्र तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें आधुनिक डिजिटल हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करना है. डिजिटल व्यवस्था से अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों, सेवाओं और गतिविधियों की निगरानी भी प्रभावी होगी.

मरीजों को एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी जानकारी

नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की ड्यूटी और दवाओं की उपलब्धता समेत जरूरी जानकारी ऑनलाइन और डिजिटल बोर्ड के माध्यम से मिल सकेगी. इससे मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola