थंडारडीह घटना की तह तक पहुंचेगी भाजपा,प्रभावित परिवारों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

BJP का विशेष प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा पहुंचा. थंडारडीह घटना के प्रभावित परिवारों से मिलकर जुटाएगा तथ्य. जानें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

जामताड़ा. करमाटांड़ प्रखंड के थंडारडीह गांव में हाल में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता दिखाई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर घटना की पूरी जानकारी लेने और प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के लिए पार्टी का विशेष प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जामताड़ा पहुंचेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे जामताड़ा जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगा. यहां पार्टी पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद प्रतिनिधिमंडल करमाटांड़ प्रखंड के थंडारडीह गांव के लिए रवाना होगा.

गांव पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल भूदेव यादव के घर जायेगा और घटना से प्रभावित अन्य लोगों तथा उनके परिजनों से भी मुलाकात करेगा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी लेने के साथ मौके की स्थिति का जायजा भी लेगा.

प्रभावित परिवारों से बातचीत कर जुटाये जायेंगे तथ्य

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से गठित समिति प्रभावित परिवारों से बातचीत कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायेगी. समिति मौके पर उपलब्ध जानकारी और प्रभावित लोगों के पक्ष को समझने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी.

इसके बाद समिति घटना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपेगी. पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने को मामले की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है.

प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता शामिल

जामताड़ा पहुंचने वाले भाजपा के विशेष प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक अमित यादव, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक मंजू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण शामिल हैं.

प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान घटना की वास्तविक स्थिति, प्रभावित परिवारों की स्थिति और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने पर विशेष जोर रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola