‘चंदा चोरी’ और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 7 सितंबर को रांची में महाधरना

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कांग्रेस जिला प्रभारी | Prabhat Khabar Network

कांग्रेस 'चंदा चोरी' व खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन करेगी. 27 को जिला मुख्यालयों पर धरना, 7 सितंबर को रांची में महाधरना.

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर ‘चंदा चोरी’ एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में मंगलवार को जामताड़ा में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी सुल्तान अहमद, जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष दीपिका बेसरा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

27 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर धरना

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी. जिला प्रभारी ने बताया कि प्रदेश कमिटी के निर्देश पर पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

7 सितंबर को रांची में महाधरना

उन्होंने बताया कि इसके बाद 7 सितंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय महाधरना आयोजित किया जाएगा. वहीं 9 से 16 सितंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा.

आंदोलन के जरिए जनता तक पहुंचाएंगे पार्टी का पक्ष

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों, चंदा संग्रह से जुड़े मुद्दों तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर पार्टी का पक्ष जनता के बीच रखा जाएगा. नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.

मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता इरशाद उल हक आरसी, पंकज झा, बीरबल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola