जामताड़ा के श्याम मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, 51 जोड़ों ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

Updated:
विज्ञापन

महारुद्राभिषेक में शमिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन माह में जामताड़ा के श्री श्याम मंदिर में 51 जोड़ों ने किया सामूहिक महा रुद्राभिषेक. सुख-समृद्धि की मांगी कामना.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा की ओर से मंगलवार को श्री श्याम मंदिर परिसर में भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. सावन के पावन माह में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 51 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का सामूहिक महारुद्राभिषेक किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह सात बजे शुरू हुए अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा. पं. उमेश शास्त्री ने विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न कराया.

श्रद्धा के साथ किया भगवान शिव का अभिषेक

महारुद्राभिषेक में शामिल जोड़ों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान जल, दूध समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया.

सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी कामना

महारुद्राभिषेक में शमिल श्रद्धालु  | Prabhat Khabar Network
महारुद्राभिषेक में शमिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. सामूहिक महारुद्राभिषेक को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सभी जोड़ों के लिए पूजन सामग्री और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. मंच के सदस्यों ने पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया. महारुद्राभिषेक के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया. मौके पर मायूम के अध्यक्ष जतिन परशुरामका, सचिव अभिषेक डोकानियां, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola