सड़क किनारे पलटी एसयूवी, दो बैग लेकर निकल गया चालक; रुपये की चर्चा ने बढ़ाया रहस्य

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर में एसयूवी अनियंत्रित होकर पलटी, चालक दो बैग लेकर भागा. रुपये होने की अफवाह से इलाके में रहस्य और अटकलें तेज. पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटकाहीर गांव के समीप मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक के हाथ में दो बैग थे, जिन्हें लेकर वह चिरुडीह की ओर चला गया. बैग में रुपये होने की चर्चा के बाद इलाके में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन, जुटी भीड़  | Prabhat Khabar Network
दुर्घटनाग्रस्त वाहन, जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

दो बैग लेकर चिरुडीह की ओर गया चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक किसी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकला. उसके हाथ में दो बैग थे. लोगों ने दावा किया कि बैग में संभवतः रुपये हो सकते हैं. चालक दोनों बैग लेकर चिरुडीह की ओर चला गया. हादसे में चालक को हल्की चोट लगने की बात भी सामने आ रही है. रुपये से भरे बैग की चर्चा फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लिया

सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी को कब्जे में ले लिया. ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद उसे थाना ले जाया गया.

वाहन मालिक चिरुडीह का बताया जा रहा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का मालिक नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह (चिरुडीह) का रहने वाला बताया जा रहा है. वाहन नारायणपुर की ओर से उसके घर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान लटकाहीर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया.

रुपये मिलने की पुष्टि नहीं

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. वाहन में रुपये होने की चर्चा की भी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में वाहन से रुपये मिलने या उसमें रुपये होने की पुष्टि नहीं हुई है. लोगों के बीच चल रही चर्चा को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola