नारायणपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 147 ने किया आवेदन 82 सफल, 65 असफल

Author Nikesh Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 147 ने किया आवेदन<bha>;</bha> 82 सफल, 65 असफल

फोटो : सीवर मेमोरी लोगों की भीड़ और समझाते डीटीओ | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर में आयोजित विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 147 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें 82 सफल और 65 असफल रहे। जानें पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

प्रतिनिधि , नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरूवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डीटीओ मुकेश कुमार, बीडीओ कमलेश कुमार दास तथा जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में कुल 147 आवेदकों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया. निर्धारित प्रक्रिया के तहत ड्राइविंग टेस्ट एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं, जिसमें 82 आवेदक सफल रहे, जबकि 65 आवेदक निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके और असफल घोषित किए गए. शिविर में नारायणपुर प्रखंड के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि डीटीओ ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए कर्मियों के सहयोग से भीड़ को नियंत्रित किया और पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराया. शाम तक लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया जारी रही. डीटीओ ने बताया कि ऐसे विशेष शिविरों का उद्देश्य लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. शिविर के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों ने भी संतोष जताया.

विज्ञापन
निकेश कुमार

लेखक के बारे में

By निकेश कुमार

निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola