महिलाएं समाज व देश के विकास में दें अपना योगदान : एसपी

Updated at : 11 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं समाज व देश के विकास में दें अपना योगदान : एसपी

जामताड़ा. समाहरणालय में नारी का सम्मान देश का अभिमान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

समाहरणालय में नारी का सम्मान देश का अभिमान कार्यक्रम का आयोजन संवाददाता, जामताड़ा समाहरणालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026, नारी का सम्मान देश का अभिमान एवं जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च तक) जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ एसपी राजकुमार मेहता, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, डीएसडब्ल्यूओ कलानाथ संयुक्त रूप से किया. एसपी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे मिलाकर चल रही है. कोई भी कार्य नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं. महिला जागरुकता के लिए हमलोग लगातार प्रयत्नशील हैं. जिला व पुलिस प्रशासन हर तरह से कोशिश कर रहा है कि महिलाएं कैसे अग्रणी बनें. हमारे जिले की महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित रहें, उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है. अगर कोई छेड़खानी, दुर्घटना अथवा घरेलू विवाद हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, हिंसा को बर्दाश्त नहीं करना है. पुलिस आपकी हर तरह से सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों को इनोवेटिव तरीके जैसे खेल, संगीत, टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाने का काम करें, ताकि बच्चों में उत्सुकता एवं जागरुकता बनी रहे. उन्होंने कहा कि समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान दें. – खराब चापाकलों की तुरंत दें सूचना वहीं एसपी ने जल महोत्सव पखवाड़ा को लेकर कहा कि जल अत्यंत महत्वपूर्ण है. गर्मी का दिन आ रहा है, ऐसे में जो भी चापाकल खराब पड़े हुए हैं, उसकी सूचना जलसहिया और विभाग के वरीय अधिकारियों को दें, ताकि जिले में जल की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने तालाब आदि में जल संरक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया. महिलाओं के प्रति सम्मान को समर्पित है दिवस परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि यह दिवस समाज में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के लिए सम्मान देने एवं उन्हें सशक्त करने का है. कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, विधवा पेंशन योजना आदि संचालित है, जिसका लाभ उठायें. उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला पुलिस अवर निरीक्षक, सेविकाओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षिकाओं, सीडीपीओ, जलसहियाओं को शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सचिव, डालसा पवन कुमार, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि उपस्थित थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola