2050 का नहीं करना होगा इंतजार! बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दिया विकसित झारखंड बनाने के लिए फुल-प्रूफ प्लान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो, Pic Credit- Babulal Marandi X Handle

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सही प्राथमिकताओं और ईमानदार प्रयासों से झारखंड 2050 से पहले ही विकसित राज्यों की कतार में खड़ा हो सकता है. इसके लिए उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और शिक्षा पर फोकस करने की मांग की.

विज्ञापन

Babulal Marandi, रांची : झारखंड स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2050 तक राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इसके लिए रोडमैप तैयार है. हालांकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का मानना है कि राज्य सरकार अपने निर्धारित लक्ष्य से पहले ही विकसित राज्यों की पंक्ति में खड़ा हो सकता है. उन्होंने इसके लिए बकायदा फुल प्रूफ प्लान भी बता दिया है. बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता ने ये सारी बातें एक्स हैंडल पर लिखी है.

क्या लिखा है बाबूलाल मरांडी ने

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि अगर राज्य सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाये और मूलभूत मुद्दों पर साफ नीयत के साथ काम करें, तो झारखंड अगले 25 साल का इंतजार किये बिना ही विकसित राज्यों की कतार में खड़ा हो सकता है. जरूरत है तो बस सरकार इसके लिए अपनी प्राथमिकताएं तय करें और जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करें.

बाबूलाल बोले- झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली लोगों को भटका रही है

बाबूलाल मरांडी के मुताबिक सरकार को सबसे पहले झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने लिखा कि वर्तमान हालात बताते हैं कि प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली आम लोगों को राहत देने के बजाय उन्हें भटका रही है. मरीजों का लगातार एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया जाना गंभीर समस्या बन चुकी है. इसके लिए हर अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स रहना जरूरी है.

Also Read: बस दो दिन और…फिर झारखंड में ठंड दिखाएगी अपना रंग, जानें कल का मौसम अपडेट

सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने इसके बाद कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही है. उनका मानना है कि कानून-व्यवस्था डगमगाएगी तो सुरक्षा का वातावरण भी कमजोर होगा तो लोग असुरक्षित महसूस करेंगे और कोई भी कारोबारी राज्य में निवेश नहीं करना चाहेंगे. इसके लिए जरूरी है कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं. अपराध छोटा हो या बड़ा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होनी चाहिए.

शिक्षा का मजबूत ढांचा झारखंड के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उसका बुनियादी अधिकार है. शिक्षा का मजबूत ढांचा ही झारखंड के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है. अगर बच्चों को बेहतर स्कूल, योग्य शिक्षक और आवश्यक संसाधन मिलें, तो यही नई पीढ़ी राज्य को विकास की राह पर मजबूती से आगे ले जाएगी.

सरकार सहयोग और संवेदनशीलता के साथ काम करें

बाबूलाल मरांडी का मानना है कि झारखंड का विकास तभी संभव है जब सरकार लोगों की समस्याओं को समझें, उन पर संवेदनशीलता दिखाये और राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर काम करें. उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ नारे से नहीं आता है. इसके लिए निरंतर प्रयास, ईमानदार नीयत और नागरिकों के प्रति जवाबदेही जरूरी है.

Also Read: 14 दिसंबर को झारखंड से 5000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे दिल्ली, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ रैली में होंगे शामिल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola