बस दो दिन और...फिर झारखंड में ठंड दिखाएगी अपना रंग, जानें कल का मौसम अपडेट

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :23 Nov 2025 5:07 PM
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

ठंड से बचने के लिए आग के सामने बैठे लोग, Pic Credit- Meta AI

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिन बाद ठंड बढ़ने की संभावना है. उत्तर की हवा सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दिखेगी. जानें आईएमडी का कल का मौसम अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मौसम इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है. राज्य में अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले दो दिनों तक कई जिलों में सुबह-शाम हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रहेंगे. दिन का मौसम सामान्य रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी है.

शुष्क रहेगा मौसम, बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है. इस दौरान किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी हुई है, जिससे रात और सुबह में हल्की ठंड महसूस की जा रही है.

Also Rea: बोकारो में फंदे से झूलती मिली महिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, रहस्यमयी मौत पुलिस के लिए बनी पहेली

26 से 28 नवंबर तक और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 26, 27 और 28 नवंबर को रात का पारा और गिर सकता है. सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धुंध छाने की संभावना है. इस वजह से ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले अधिक ठंड महसूस हो सकती है. वहीं, अगर हम कल के मौसम की बात करें तो कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. सुबह हल्की धुंध रहेगी. जबकि 25 नवंबर को मौसम में कोई बड़े बदलाव नहीं है. शुष्क मौसम के साथ हल्की धुंध का प्रभाव रहेगा.

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों के लिए दी है खास सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें. बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए अत्याधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Also Read: झारखंड में ट्रेलर ने ले ली 4 जानें, टाटीसिल्वे में ट्रेलर पलटने से घंटों सड़क जाम, गढ़वा में थाना प्रभारी को खदेड़ा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola