विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के चलियो सीटी गांव में शनिवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से आशीष उरांव (22) नामक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

चान्हो.

थाना क्षेत्र के चलियो सीटी गांव में शनिवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से आशीष उरांव (22) नामक युवक की मौत हो गयी. वह इसी गांव का रहनेवाला था. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को करीब छह बजे आशीष उरांव अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन करने गया था. इसी क्रम में वह तालाब के गहरे पानी में चला गया. हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाये. बाद में हल्ला होने पर गांव के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आशीष उरांव पिता सही उरांव दो भाइयों में बड़ा था. वह ओडिशा में चालक का काम करता था. परिजनों के अनुसार वह ओडिशा से एक सप्ताह पूर्व ही गांव आया था. उसका एक छोटा बच्चा है. चान्हो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

चान्हो 1, मृतक का फाइल फोटो.B

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola