रामचंद्र तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन

गुरगाई पंचायत के प्रथम मुखिया स्व रामचंद्र तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मोहनपुर का शुभारंभ रविवार को मोहनपुर ग्राउंड में किया गया.

विज्ञापन

बुढ़मू.

गुरगाई पंचायत के प्रथम मुखिया स्व रामचंद्र तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मोहनपुर का शुभारंभ रविवार को मोहनपुर ग्राउंड में किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर शमीम बड़ेहार व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. श्री बैठा ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र से भी क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं. टूर्नामेंट के आयोजन से ही प्रतिभा निखर कर सामने आती है. उदघाटन मैच कलांडू और खखरा के बीच खेला गया. जिसमें कलांडू ने खखरा की टीम को सात विकेट से हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया. मौके पर अध्यक्ष फैसल करीम, सचिव शाहिद अंसारी, कोषाध्यक्ष तारिक, फैयाज और जुम्माउद्दीन, संरक्षक महताब, मसरुर, अहतर, हसीब, इमरोज, अंजर, सालिक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola