बैंक पंचायतों व गावों में बैंकिंग सेवाओं को करे सुदृढ़ : डीसी

Updated at : 29 Jan 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक पंचायतों व गावों में बैंकिंग सेवाओं को करे सुदृढ़ : डीसी

समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने जिले में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने शत-प्रतिशत गांव, पंचायतों जहां बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र तथा बैंकिंग सेवा उसके दायरे के बाहर है, वैसे स्थानों में बैंकिंग सेवा सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी बैंक नीलाम-पत्र वादों के निष्पादन में सहयोग करे. सीडी रेशियो ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की. कई बैंकों का सीडी रेशियो कम रहने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बैंकों से सीडी रेशियो को कम से कम 40 प्रतिशत लाने का निर्देश दिया. उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका काफी अहम है. बैंक अपनी भूमिका को समझे, संवेदनशीलता से कार्य करे. कहा कि बैंकों के सकारात्मक सहयोग से ही समय पर सरकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन किया जा सकता है. बैंकों की लापरवाही से योजना के पूर्णता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. कहा कि बैंक योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग करे. वहीं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अचीवमेंट में फॉर्म क्रेडिट एवं क्रॉप लोन की समीक्षा की. लक्ष्य से बेहद कम उपलब्धि रहने पर नाराजगी जाहिर की. कहा कि केसीसी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बैंकों को केसीसी ऋण से संबंधित लंबित आवेदन का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, एलडीएम बालादित्य कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola