पीएलवी ने मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
पीएलवी ने मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

नारायणपुर. कोरीडीह-वन गांव में सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची के परिजनों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं मुआवजा संबंधी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. कोरीडीह-वन गांव में सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची के परिजनों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं मुआवजा संबंधी जानकारी दी गयी. पीएलवी शहादत अली पीड़ित परिवार से मिलने कोरीडीह गांव पहुंचे और ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया. पीएलवी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों डालसा के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है. मुआवजे भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने मुआवजा के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. मृत बच्ची के पिता सफाउल अंसारी ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके परिवार में पत्नी समेत तीन पुत्र हैं. पूरा परिवार एक कच्चे मकान में रहते हैं. मौके पर ग्राम प्रधान हुसैन मियां, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समसूल अंसारी, डीलर सिराजुद्दीन अंसारी, हाफिज मोहम्मद अल्ताफ आदि थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola