ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में मना मातृ दिवस

Published by :UMESH KUMAR
Published at :11 May 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में मना मातृ दिवस

जामताड़ा. शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में रविवार को पेरेंट्स मीटिंग के बाद मातृ दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में रविवार को पेरेंट्स मीटिंग के बाद मातृ दिवस मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने अपनी माताओं और अभिभावकों के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों ने इंग्लिश एवं हिंदी भाषा में अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और त्याग को लेकर भाषण दिए, जिसे सुनकर अभिभावक भावुक हो उठे. विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिभावकों, विशेषकर माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बुक बैलेंसिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में माताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और बच्चों के साथ खुशी के पल साझा किए. विद्यालय के निदेशक श्यामल मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और अभिभावकों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola