तांबाजोड़ सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
तांबाजोड़ सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के तांबाजोड़ मार्ग से एक बाइक की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के तांबाजोड़ मार्ग से एक बाइक की चोरी हो गयी. हिदलजोड़ी निवासी सदन मरांडी ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित के अनुसार, चार मई को अपनी होंडा ड्रीम युगा (जेएच 21डी 5166) बाइक से काम के सिलसिले में तांबाजोड़ जा रहे थे. सुबह करीब 11:00 बजे रास्ते में शौच लगने के कारण बाइक सड़क किनारे खड़ी की. जब वे कुछ देर बाद लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन की. इसके बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तब पुलिस की शरण ली. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 18/26 दर्ज लिया गया है. मामले की जांच का जिम्मा एएसआइ जितेंद्र कुमार को सौंपा गया है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola