आद्रा रेल मंडल में कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
आद्रा रेल मंडल में कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 11 से 17 मई तक (एक सप्ताह) रोलिंग ब्लॉक लिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 11 से 17 मई तक (एक सप्ताह) रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. इस कारण कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. इसके अनुसार कुछ ट्रेनों को आद्रा स्टेशन तक ही चलाया जायेगा, जबकि कुछ खंडों में सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 13, 15, 16 एवं 17 मई को आद्रा स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ होगी. इसके कारण आद्रा–टाटानगर–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेंगी. इसी प्रकार 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 11 मई को आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी. फलस्वरूप आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच इस ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा. वहीं 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 14 मई 2026 को आद्रा स्टेशन से/तक ही चलेंगी, जिस कारण आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में ट्रेन सेवा निरस्त रहेगी. यह बदलाव आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के तहत आवश्यक कार्यों के निष्पादन के लिए किया गया है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola