चुनाव अपडेट:बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पीरो में किया मतदान

Updated:
विज्ञापन
अवधेश नारायण सिंह

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह

Bihar News: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भोजपुर-सह-बक्सर उपचुनाव में पीरो प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

विज्ञापन

Bihar News: (आशुतोष पाण्डेय) भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान जारी रहा. इसी क्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया. मतदान केंद्र पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया.

शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान

मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया जारी रही. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मतदान करने के बाद लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की अहम भूमिका होती है और सभी जनप्रतिनिधियों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आई. मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. मतदान केंद्र के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही.

सुबह से जारी है मतदान

बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. चुनाव में जनप्रतिनिधि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराने का दावा किया गया है.

चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

भोजपुर-सह-बक्सर क्षेत्र में हो रहे इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. विभिन्न दलों के प्रत्याशी और समर्थक लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं प्रशासन भी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है.

Also Read: बक्सर में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रैक्टर के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन