आरा : भाई को राखी बांधने मायके जा रही थी महिला, रास्ते में बाइक से गिरी; दूसरे हादसे में अधेड़ घायल
दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर
आरा शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Arrah Road Accident : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को घटी सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
आपके शहर में
पुरानी पुलिस लाइन के पास बाइक से गिरकर महिला घायल
पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के समीप की है, जहां शुक्रवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जख्मी महिला बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी विनय पांडेय की 40 वर्षीया पत्नी सरिता पांडेय हैं.
भाई को राखी बांधने मायके जाने के दौरान हादसा
जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने देवर के साथ बाइक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी. उसी दौरान पुरानी पुलिस लाइन के पास असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
कुंवर सिंह कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ घायल
दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित कुंवर सिंह कॉलेज के समीप की है, जहां शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 55 वर्षीय संजीत शर्मा हैं.
हादसे में अधेड़ का दाहिना पैर हुआ फ्रैक्चर
जख्मी अधेड़ के परिजन ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव से आरा आ रहे थे. इसी दौरान कुंवर सिंह कॉलेज के समीप पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में जख्मी अधेड़ का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए