पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा थर्ड AC कोच, आरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी
हमसफर एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है. इससे बर्थ की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है.
Arrah Junction Humsafar Express : दानापुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला किया है. इससे ट्रेन में यात्रियों के लिए बर्थ की संख्या बढ़ जाएगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.
आपके शहर में
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 22353/22354 पटना-बेंगलुरु हमसफर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया गया है. इसके बाद ट्रेन में कुल 22 कोच हो गये हैं, जबकि पहले 21 कोच थे.
अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
अतिरिक्त कोच मिलने से यात्रियों को एसी श्रेणी में अधिक सीटें मिलेंगी. इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को भी कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

त्योहारी सीजन और दूसरे मौकों पर जब पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है, उस समय अतिरिक्त कोच का फायदा अधिक यात्रियों को मिल सकेगा. इससे यात्रियों को दूसरी ट्रेनों या अन्य साधनों का विकल्प तलाशने की परेशानी भी कम होगी.
ट्रेन परिचालन का समय और दिन
पटना से बेंगलुरु जाने वाली यह हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी. वहीं, बेंगलुरु से पटना के लिए ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी.
आरा जंक्शन के यात्रियों को भी मिलेगा नया कोच का फायदा
आरा जंक्शन से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की सुविधा मिलेगी. रेलवे के इस फैसले से पटना, आरा और आसपास के क्षेत्रों से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
नौकरीपेशा और परिवार के साथ सफर करने वालों को सुगमता
अधिक बर्थ उपलब्ध होने से परिवार के साथ यात्रा करने वालों, नौकरी और काम के सिलसिले में बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों तथा नियमित यात्रियों के लिए टिकट उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए