रक्षाबंधन पर कोईलवर में बाजार से घर तक दिखी रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन

भाई को राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन का त्योहार कोयलावर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया. इस अवसर पर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गई.

विज्ञापन

Koilwar Raksha Bandhan : भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को कोईलवर नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ उनकी रक्षा का संकल्प लिया.

बच्चों में देखने को मिला उत्साह

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही.

कई परिवारों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर राखी बांधी.

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहन | Prabhat Khabar Network

दूर रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों के घर पहुंचीं, जिससे पारिवारिक मिलन का माहौल बना रहा.

डाक और अन्य माध्यमों से भाइयों को भेजी राखी

वहीं कुछ बहनों ने डाक और अन्य माध्यमों से भाइयों को राखी भेजकर इस पवित्र रिश्ते की डोर को मजबूत किया. त्योहार को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन