भूमिहीनों को मिला जमीन का पर्चा, गांव पहुंचे भोजपुर DM; विकास शिविर में 6 लाभुकों को भी मिली राशि

विज्ञापन

भूमिहीन को बासगीत पर्चा देते डीएम | Prabhat Khabar Network

भोजपुर में संत रविदास की जयंती पर आयोजित विकास शिविर में 18 भूमिहीन परिवारों को जमीन के पर्चे सौंपे गए. डीएम मनेश कुमार मीणा ने जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई. साथ ही, 6 लाभुकों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई.

विज्ञापन

Bhojpur Land Patta Distribution : संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कायमनगर के अनुसूचित जाति बहुल टोले में विकास शिविर का आयोजन किया गया. समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएम मनेश कुमार मीणा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों से आवेदन लिए गए और योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: डीएम

इस अवसर पर डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया था. उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सीधे पहुंचे. इसी उद्देश्य से गांवों में विकास शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली जा रही है.

18 भूमिहीन परिवारों को पर्चा और 6 लाभुकों को मिली प्रोत्साहन राशि

शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, स्वच्छता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. इस दौरान 18 भूमिहीन लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा गया. वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत छह लाभुकों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी गई.

Also Read : बिहारशरीफ : प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से भड़का आक्रोश, क्लीनिक में तोड़फोड़; NH-20 पर 22 किलोमीटर जाम

अधिकारियों ने की बच्चों की शिक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की अपील

अधिकारियों ने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया.

विकास शिविर में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर डीडीसी अरुण प्रकाश, बीडीओ वीर बहादुर पाठक, सीओ उदय प्रताप सिंह, जिला परिषद सदस्य रविन्द्र कुमार, मुखिया पिंकी देवी समेत विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन