भोजपुर : टोल टैक्स रोकने पर बैरियर तोड़कर भागा बालू लदा ट्रक, टोलकर्मी बाल-बाल बचे, FIR दर्ज
टोल प्लाजा (ai generated image)
भोजपुर जिले में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ दिया. घटना में टोल कर्मी बाल-बाल बच गए. ट्रक की पहचान और चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है.
Koilwar Toll Plaza Truck Incident : भोजपुर जिले के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक टोल का बैरियर तोड़ते हुए कोईलवर की ओर फरार हो गया. घटना के दौरान टोल कर्मी बाल-बाल बच गए. मामले को लेकर टोल प्लाजा प्रबंधक समोद कुमार ने कोईलवर थाना में ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
आपके शहर में
बिना नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा बैरियर
प्राथमिकी में कहा गया है कि एक दिन पूर्व कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर बिना नंबर का बालू लदा ट्रक पहुंचा. चालक ने टोल टैक्स दिए बिना तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए बैरियर तोड़ दिया और कोईलवर की ओर भाग निकला.
टोल प्लाजा पर मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे कर्मी
अचानक हुई घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान वहां मौजूद टोल कर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए.
Also Read : भोजपुर : बाढ़ के पानी में गुम हो गई सड़क, लोगों को सताया हादसे का डर; एडीएम ने दिया ये आदेश
टोल टैक्स चोरी और संपत्ति क्षति का आरोप
टोल प्रबंधक ने पुलिस को दिए आवेदन में टोल टैक्स की चोरी करने और टोल प्लाजा के बैरियर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है.
ट्रक की पहचान और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ट्रक की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए