बिहारशरीफ : प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से भड़का आक्रोश, क्लीनिक में तोड़फोड़; NH-20 पर 22 किलोमीटर जाम

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ में प्रसव के दौरान एक 23 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने केशव केयर क्लीनिक में तोड़फोड़ की और शव को NH-20 पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे 22 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

विज्ञापन

Biharsharif Woman Death After Delivery (रंजीत सिंह) : बिहारशरीफ के प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बिहारशरीफ में गुरूवार को जमकर हंगामा किया. निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ के बाद शव को एनएच-20 पर रखकर सड़क जाम कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. मृतका की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के अबजलबीघा गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी शरीफ कुमारी के रूप में हुई है.

केशव केयर क्लीनिक में ऑपरेशन से हुआ था प्रसव

परिजनों ने बताया कि सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर स्थित केशव केयर क्लीनिक में महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था. इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत, क्लीनिक में तोड़फोड़

स्थिति गंभीर होने पर उसे पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा तथा क्लीनिक पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. इसके बाद शव को एनएच-20 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

एनएच-20 पर लगा 22 किलोमीटर लंबा जाम

देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और दोनों ओर करीब 22 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई.

रोते विलखते परिजन, भीड को समझाते पूलिस | Prabhat Khabar Network
भीड़ को समझाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पुलिस के आश्वासन के बाद हटा जाम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया. पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद जाम हटाया गया. पुलिस ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन