बिहारशरीफ : रात में खाना खाकर सोया युवक, सुबह कमरे में मिला फंदे से लटका; गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिहारशरीफ के गोनचक गांव में एक 29 वर्षीय युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान रामाकांत कुमार के रूप में हुई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था और जिसका इलाज चल रहा था. सुबह कमरे से शव लटका मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ के अस्थावां थाना क्षेत्र के गोनचक गांव में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गोनचक गांव निवासी रामकली पासवान के करीब 29 वर्षीय पुत्र रामाकांत कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामाकांत मानसिक रूप से परेशान था और उसका लगातार इलाज चल रहा था. वह आठ भाइयों में पांचवें नंबर पर था.

रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सोने गया था युवक

परिजन ने बताया कि मृतक रोज की तरह खाना खाकर सोने चला गया. जब सुबह मृतक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो काफी देर के बाद परिजनों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

पंखे से फंदे पर लटकता मिला शव, परिजनों में मचा चीत्कार

तभी परिजनों ने दरवाजे को किसी तरह खोला, तो देखा कि वह पंखे से लटक रहा था. पंखे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रोने-पीटने लगे. मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया.

Also Read : बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का प्रबंधन अब मठ के हाथ, धार्मिक न्यास पर्षद ने जारी किया आदेश

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सारे थाना पुलिस

परिजन ने घटना की सूचना सारे थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन