आरा : जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरा 20 साल का युवक, दाहिना हाथ कटा; पटना रेफर
घायल युवक का अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसका दाहिना हाथ कट गया और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया.
Ara Jansadharan Express Acciden : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तब आरपीएफ के सहयोग से परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
आपके शहर में
सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
सोनवर्षा गांव निवासी संतोष कुमार का 20 वर्षीय पुत्र आशुतोष हुआ घायल
जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी संतोष कुमार का 20 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार बताया जा रहा है.
Also Read : भोजपुर : बाढ़ के पानी में गुम हो गई सड़क, लोगों को सताया हादसे का डर; एडीएम ने दिया ये आदेश
जनसाधारण एक्सप्रेस से बक्सर जाने के दौरान ओवरब्रिज के पास गिरा युवक
जानकारी के अनुसार युवक जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से बक्सर की ओर जा रहा था. इस दौरान आरा स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप वह असंतुलित होकर चलती ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.
आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर
इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. हादसे में जख्मी युवक का दाहिना हाथ कट गया एवं वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए