बक्सर में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रैक्टर के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

Published by :Ragini Shamra
Updated at :12 May 2026 1:11 PM
विज्ञापन
sharababndi

गिरफ्तार तस्कर की तस्वीर

Bihar liquor Ban: बिहार में शराबबंदी के बीच बक्सर में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. यूपी सीमा से सटे वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. शराब को ट्रक के अंदर बने गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar liquor Ban:(ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट) बिहार में शराब तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. अब वाहनों में गुप्त तहखाने और मॉडिफाइड बॉडी बनाकर तस्कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि बक्सर में उत्पाद विभाग की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चली. यूपी-बिहार सीमा पर स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर जांच की. तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बेहद शातिर तरीके से बनाए गए गुप्त तहखाने का खुलासा हुआ. जब तहखाने को खोला गया तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी. बरामद शराब की खेप देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

उत्पाद विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक बिहार में प्रवेश करने वाला है. सूचना के बाद चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान यूपी की ओर से आ रहे एक डीसीएम ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. शुरू में ट्रक सामान्य दिख रहा था, लेकिन गहन जांच के दौरान पुलिस को अंदर छिपा तहखाना मिला.

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

तहखाने को खोलने पर पुलिस भी हैरान रह गई. अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई थी. शराब की खेप को बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था. ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो. पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया.

शराब की गिनती और कीमत का आकलन जारी

फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम बरामद शराब की बोतलों की गिनती कर रही है. साथ ही शराब की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह शराब की बड़ी खेप थी. जिसे बिहार के अलग-अलग जिलों में खपाने की तैयारी थी.

तस्करी गिरोह तक पहुंचने की कोशिश

गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में पहुंचाया जाना था. साथ ही इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और सिंडिकेट की भी जांच की जा रही है.

शराब माफियाओं पर प्रशासन सख्त

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सीमा क्षेत्रों और चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा. तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read:

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन