प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए : डॉ इरफान

Updated:
विज्ञापन
प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए : डॉ इरफान

जामताड़ा. सदर अस्पताल परिसर में मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. सदर अस्पताल परिसर में मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया. कहा जिले में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है. शिविर में राजेश भारती, संजय पोद्दार, जतिन परशुरामका, उमेश शास्त्री, सुशील सरावगी एवं प्रवीण जालान ने रक्तदान कर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण पेश किया. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जतिन परशुरामका ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक होता है. शिविर के सफल संचालन में सचिव अभिषेक डोकानिया, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल में सहयोग दिया. कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मान भी किया गया.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola