बनकाटी में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन
बनकाटी में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

कुंडहित. बनकाटी स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. बनकाटी स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के कीर्तन कलाकार पलाश सरकार अपनी मंडली के साथ उपस्थित हुए. चार दिनों तक हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान विष्णु की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण गुणगान किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवा एवं पूजा समिति के सदस्य लगे हुए हैं. शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेष पूजा होगी व महाप्रसाद का वितरण होगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola