ePaper

सिकरपोसनी-सियाटांड़ जोरिया के बीच बनेगा पुल : मंत्री

Updated at : 13 Aug 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
सिकरपोसनी-सियाटांड़ जोरिया के बीच बनेगा पुल : मंत्री

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने करमाटांड़ प्रखंड के सिकरपोसनी-सियाटांड़ जोरिया के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण की सौगात दी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत सिकरपोसनी-सियाटांड़ जोरिया के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण की सौगात दी. करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से जोरिया पर पुल का निर्माण किया जायेगा. इससे हजारों ग्रामीणों को मुख्यधारा से जुड़ने का सपना साकार होगा. इस पुल के निर्माण के लिए मंत्री डॉ इरफान अंसारी लंबे समय से प्रयासरत थे. उन्होंने ग्रामीणों से किए वादे को आज पूरा कर दिखाया. मंत्री ने कहा कि मेरा उद्देश्य हमेशा क्षेत्र के विकास और सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का रहा है. जात-पात से ऊपर उठकर सबके लिए काम कर रहा हूं. चाहे उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं. मेरे लिए सबका कल्याण और सम्मान सर्वोपरि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola