हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें

जामताड़ा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच दो विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच दो विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. 04048 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई को नयी दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इसी प्रकार, 04047 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल 30 मई को हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:20 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसी क्रम में, 04050 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई को नयी दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, 04049 हावड़ा – नयी दिल्ली स्पेशल 01 जून को हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:20 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन भी मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola