मुस्लिम धर्मावलंबियों ने त्याग, समर्पण और भाईचारे का दिया संदेश

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:10 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. जिलेभर में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.

विज्ञापन

ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी नमाज संवाददाता, जामताड़ा. जिलेभर में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. त्याग और समर्पण के प्रतीक इस पर्व पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की. देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. जामताड़ा शहर के न्यू टाउन स्थित ईदगाह के अलावा पाकडीह, सरखेलडीह, मियांडीह, बुधुडीह, नाड़ाडीह, बेवा, धनबाद, चिरूनबांध, शहरपुरा, मोहड़ा, पोसोई समेत जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग नये-नये कपड़े पहनकर ईदगाहों में पहुंचे और पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ बकरीद की नमाज अदा की. पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया. घर-घर में सेवइयां, मिठाइयां और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए गए. सभी समुदायों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दी. एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया. जिले के सभी प्रमुख ईदगाहों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. एसपी शंभू कुमार सिंह ने स्वयं शहर के न्यू टाउन ईदगाह सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वे न्यू टाउन स्थित ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर रहे लोगों से मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ वसीम राजा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola