ePaper

क्रूड ऑयल चोरी मामले में मधुपुर से दो गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
क्रूड ऑयल चोरी मामले में मधुपुर से दो गिरफ्तार

जामताड़ा : क्रूड ऑयल चोरी के मामले में जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गत सात फरवरी को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई व शहरपुरा गांव के बीच से गुजर रहे हल्दिया बरौनी पाइप लाइन में छेद कर चोर द्वारा चोरी की गई क्रूड ऑयल मामले में जामताड़ा पुलिस ने देवघर जिला के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : क्रूड ऑयल चोरी के मामले में जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गत सात फरवरी को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई व शहरपुरा गांव के बीच से गुजर रहे हल्दिया बरौनी पाइप लाइन में छेद कर चोर द्वारा चोरी की गई क्रूड ऑयल मामले में जामताड़ा पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार दोनों लोगों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं बता रही है.

क्या है पूरा मामला
बता दें कि गत छह फरवरी सोमवार को पाइप लाइन में छेद कर करीब एक टेंकर क्रूड ऑयल की चोरी कर ली थी. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार 07 फरवरी को इंडियन ऑयल कंपनी के गार्ड द्वारा गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान गार्ड ने देखा कि उक्त लाइन से तेल की चोरी की गई है. उसके बाद जैसे ही उक्त बात की जानकारी जिला के वरीय अधिकारी तक पहुंची. तुरंत ही एसडीपीओ थाना प्रभारी एवं इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola