नशामुक्ति जागरुकता रथ समाहरणालय परिसर से किया गया रवाना

Edited by RAKESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नशा समाज के लिए अभिशाप, छोड़ने के लिए करें प्रेरित : डीसी

विज्ञापन

जामताड़ा. निषिद्ध मादक पदार्थों के रोकथाम एवं आमजनों में जागरूकता के लिए विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से डीसी आलोक कुमार ने तीन चलंत एलईडी को जागरुकता रथ के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी नशा मुक्ति को लेकर अपने स्तर से जागरुकता का प्रसार करने का अपील की. कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है. नशा के सेवन से लोगों को न सिर्फ स्वास्थ्य समस्याएं बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक रूप से भी क्षति होती है. नशे के शिकार व्यक्ति एवं उनके परिवार को सामाजिक तिरस्कार झेलना पड़ता है. कहा कि बेहतर इसी में है कि नशा को तुरंत छोड़ें एवं अपने आस-पड़ोस के परिवार, मित्र सभी से इसे छोड़ने एवं जीवन से नाता जोड़ने को प्रोत्साहित करें. सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों, पंचायतों एवं गांवों आदि स्थानों में चलंत एलइडी वैन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, पंपसेट आदि के माध्यम से नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया जायेगा. नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से भी वृहत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को जिले में विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए वृहत प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, डीएसओ कयूम अंसारी, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola