चिरेकाकर्मियों को मिला “मैन ऑफ द मंथ” का अवार्ड

Edited by RAKESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान करते हुए बधाई दी.

विज्ञापन

मिहिजाम. वरिष्ठ तकनीशियन देवेंद्र कुमार (विद्युत विभाग) तथा ओम शंकर (यांत्रिक विभाग) को मंगलवार को मई 2026 माह के लिए “मैन ऑफ द मंथ ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया. चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान करते हुए बधाई दी. देवेंद्र कुमार को केबल विस्तारीकरण कार्य में उनकी दक्षता और कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया. वे सेंसर, पावर, कोर एवं कंट्रोल केबलों का कार्य ड्राइंग के अनुरूप करते हैं. अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कई बार केबल की लंबाई के उपयोग को सीमित कर बेहतर कार्यकुशलता का परिचय दिया है. वहीं, व्हील शॉप के एक्सल सेक्शन में टर्नर (सीनियर टेक्नीशियन) के रूप में कार्यरत ओम शंकर ने एक माह में व्हील सेट के अब तक के उच्चतम उत्पादन को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी लगन, कौशल और निरंतर प्रयास से उत्पादन लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिली. वे बहुकुशल कर्मचारियों में शामिल हैं. विभिन्न प्रकार की टर्निंग मशीनों के संचालन में दक्ष हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola