पशुओं को समय पर टीका जरूर लगवायें : विनोद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
फतेहपुर : पशु चिकित्सालय में बुधवार को एक बैठक डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में पशुओं को लगने वाले टीका के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर टीका कर्मियों को बताया कि गर्भवती एवं तीन महीना से कम उम्र के भेड़ बकरियों को टीका नहीं लगेगा. साथ ही बताया […]
फतेहपुर : पशु चिकित्सालय में बुधवार को एक बैठक डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में पशुओं को लगने वाले टीका के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. मौके पर टीका कर्मियों को बताया कि गर्भवती एवं तीन महीना से कम उम्र के भेड़ बकरियों को टीका नहीं लगेगा. साथ ही बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी तरह की शुल्क नहीं लगेगा.
साथ ही श्री कुमार ने पशुपालकों से अपील किया कि अपने-अपने पशुओं का टीका जरूर लगाये. बताया कि प्रत्येक पंचायत में दो-दो टीकाकर्मियों को नियुक्त किया गया है. जिसमे बायफ कर्मियों को भी लगाया गया है. कहा कि इस संबंध में बीडीओ, प्रमुख एवं मुखिया को भी जानकारी दे दी गयी है. इस मौके पर नवीन कुमार, वृजानंद महतो, उत्तम चौधरी, तीरथ यादव, विप्लव महतो, गुरुपद पंडित, सुदेश कुमार, निशिकांत यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










