पटना में टेक्नीशियन छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से झूलकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- दोस्त मां-पापा का ख्याल रखना

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना में PMCH में टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहे छात्र गुड्डू राजा की फंदे से झूलता शव मिला. कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने दोस्त से माता-पिता का ख्याल रखने की अपील की है. पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहकर PMCH में टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहे गुड्डू राजा ने खुदकुशी कर ली. छात्र अपने किराये के कमरे में मृत पाया गया. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच जारी है.
PMCH में टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था छात्र
मृतक की पहचान गुड्डू राजा के रूप में हुई है. वह मुजफ्फरपुर जिले के हत्था गांव का निवासी था और पिछले तीन माह से पटना में रहकर पीएमसीएच में टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहा था.
बहन की शादी में गया था घर, कुछ दिन पहले लौटा था पटना
परिजनों के अनुसार गुड्डू हाल ही में अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर गया था. शादी के बाद वह तीन-चार दिन पहले ही पटना वापस लौटा था और अपने कमरे में रह रहा था.
कमरे से मिला सुसाइड नोट, दोस्त का किया जिक्र
पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है. नोट में उसने अपने एक मित्र को संबोधित करते हुए माता-पिता की देखभाल करने की बात लिखी है. पुलिस नोट की जांच कर रही है.
फोन का जवाब नहीं मिलने पर दोस्तों को हुआ शक
बताया जाता है कि परिजन और मित्र लगातार गुड्डू से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था. इसके बाद एक दोस्त उसके कमरे पर पहुंचा, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला.
पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया. अंदर छात्र मृत अवस्था में मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पटना पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने गांव लेकर चले गए.
यूडी केस दर्ज, सभी पहलुओं की हो रही जांच
पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
ALSO READ: पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बिजली गिरने की भी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










