DSP बनने के बाद आकाश दीप और मुकेश बोले- बिहार में क्रिकेट टैलेंट हंट पर हमलोग करेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र लेते मुकेश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar DSP: बिहार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को डीएसपी बनने के बाद नई जिम्मेदारी मिली है. दोनों ने कहा कि वे बिहार के युवा क्रिकेटरों को मार्गदर्शन देंगे, टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे और आने वाले समय में राज्य से ज्यादा खिलाड़ियों को IPL और टीम इंडिया तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

Bihar DSP Cricket, धर्मनाथ: बिहार के क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी है. उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहतास के आकाशदीप और गोपालगंज के मुकेश कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा. दोनों खिलाड़ियों को बिहार में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी गयी है.

विज्ञापन

शुक्रवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के प्रभात खबर से विशेष बातचीत में आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बताया कि हमलोग यहां के क्रिकेटरों के लिए हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं.

बीसीआइआइ के घरेलू मैचों में बिहार की टीम की ओर से खेलने के सवाल पर आकाशदीप ने बताया कि यहां हमारा घर है चाहे खेलेंगे. मुकेश कुमार ने कहा कि मौका मिला तो जरूर खेलूंगा.

बिहार के क्रिकेटरों को देंगे गाइडलाइन

डीएसपी के पद पर नियुक्ति के बाद यहां रहने के दौरान आकाशदीप और मुकेश कुमार बिहार के क्रिकेटरों को हर तरह की सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान सरकार की ओर से मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे.

इसके बाद क्रिकेट एकेडमी और संस्थानों में खिलाड़ियों को अपना अनुभव शेयर कर उनका मार्गदर्शन करेंगे. आकाशदीप ने कहा कि खिलाड़ियों को आर्थिक सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

आइपीएल और टीम इंडिया में बढ़ेगी बिहार की भागीदारी

अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परास्त करने वाले मुकेश कुमार ने बिहार में क्रिकेट के विकास को लेकर प्रभात खबर के रिपोर्टर धर्मनाथ से खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि बिहार में कभी भी क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं रही है. आने वाले दिनों में बिहार के खिलाड़ियों की आइपीएल और टीम इंडिया में भागीदारी बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार के चार-पांच क्रिकेटर आइपीएल और दो खिलाड़ी टीम इंडिया की ओर से खेल रहे हैं. मुकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही बिहार के कम से कम 11 से 12 खिलाड़ी आइपीएल में खेलेंगे. इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम में भी 5-6 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे.

टैलेंट पर इन्वेस्टमेंट की है जरूरत

आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बताया कि बिहार में क्रिकेट टैलेंट हंट पर हमलोग काम करेंगे. टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों का चयन कर उनकी ट्रेनिंग की व्यवस्था करेंगे. आकाशदीप ने बताया कि बिहार में टैलेंट पर इन्वेस्टमेंट की जरूरत है ताकि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के साथ-साथ दूसरी सुविधाएं उपलब्ध हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजगीर स्टेडियम से आयेगी क्रिकेट क्रांति

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बताया कि यह स्टेडियम बिहार में क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इससे राज्य में क्रिकेट आयेंगी. यहां के क्रिकेटरों को खेलने के लिए इंटरनेशनल लेवल का इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा.

मुकेश कुमार ने बताया कि पटना मोइनुल हक में भी खेल चुका हूं. राजगीर का स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसका लाभ हमारे खिलाड़ियों को ही मिलेगा. यह देश-दुनिया के गिने-चुने क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत परिसीमन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या-क्या बदलेगा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन