प्रमुख अरविंद व मुखिया परमिला दिल्ली में सम्मानित

Published at :27 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख अरविंद व मुखिया परमिला दिल्ली में सम्मानित

नगर प्रतिनिधि , जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर जामताड़ा जिला के फतेपुर प्रखंड के प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं मुखिया परमिला किस्कू को 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर दिल्ली में पुरस्कृत किया गया. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री चौधरी वीरेंद्र द्वारा प्रमुख को 25 लाख रुपया एवं […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि , जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर जामताड़ा जिला के फतेपुर प्रखंड के प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू एवं मुखिया परमिला किस्कू को 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर दिल्ली में पुरस्कृत किया गया. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री चौधरी वीरेंद्र द्वारा प्रमुख को 25 लाख रुपया एवं प्रशस्ति पत्र एवं मुखिया को 15 लाख रुपया एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. दिल्ली के विज्ञान भावन में आयोजित इस समारोह में झारखंड के एकलौते प्रमुख एवं मुखिया है, जिन्हें केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया गया. यह जिले के लिये गर्व की बात है. मौके पर प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने बताया कि इस बात की जानकारी पूर्व उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने हम लोगों को दिया थी. इस पुरस्कार को दिलवाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है. कहा कि शशि रंजन प्रसाद सिंह पहले उपायुक्त थे जो ग्रामीण इलाकों को चमकाने की मंशा रखते थे. जो जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है. मौके पर रेड क्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे.——————————————-फोटो : 27 जाम 01पूर्व उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के साथ मुखिया एवं प्रमुख.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola