ओके :: बेल्ट गे्रडिंग को पुरस्कार वितरित

मिहिजाम, प्रतिनिधिएरिया तीन स्थित हिल कॉलोनी पार्र्क में रविवार को चित्तरंजन कराटे एसोशिएशन की ओर से विभिन्न बेल्टों की परीक्षा व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया. चिरेका आरपीएफ मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरके सिंह, चित्तरंजन थाना प्रभारी नजरूल इसलाम ने 145 प्रतिभागियों के बीच बेल्ट व प्रमाण पत्र का वितरण किया. बता दें कि जवानों की […]
मिहिजाम, प्रतिनिधिएरिया तीन स्थित हिल कॉलोनी पार्र्क में रविवार को चित्तरंजन कराटे एसोशिएशन की ओर से विभिन्न बेल्टों की परीक्षा व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया. चिरेका आरपीएफ मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरके सिंह, चित्तरंजन थाना प्रभारी नजरूल इसलाम ने 145 प्रतिभागियों के बीच बेल्ट व प्रमाण पत्र का वितरण किया. बता दें कि जवानों की परीक्षा 16 मार्च को आरपीएफ बैरेक में ली गयी थी. इसके अलावा एसोसिएशन के 50 प्रतिभागियों को बेल्ट की परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद छह प्रतिभागी कनक प्रभा, शर्मिली आर्या, रंजीता सिन्हा, रणवीर सिन्हा, आयुशी राज एवं सोनक साव को ब्लेक बेल्ट प्रदान किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव आइडी पासवान, आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार टुडू, एसोसिएशन अध्यक्ष डी पासवान, इंस्ट्रक्टर विष्णु भगवान शर्मा, एरिया तीन के वाइस वार्डन समिर चक्रवर्ती आदि थे.फोटो : 26 जाम 15 पुरस्कार प्रदान करते चिरेका कमान्डेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










